SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (SBI Clerk Result 2025) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SBI Clerk Prelims Result 2025
SBI Clerk Prelims Result 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन मार्च/अप्रैल में किया जाना संभावित है। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SBI Clerk Prelims Result 2025
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 14191 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
