SBI CBO Admit Card 2025: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

SBI CBO Admit Card 2025 Download Link: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI CBO Admit Card 2025: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 10 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI CBO Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI CBO Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI CBO Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सर्कल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके अलावा 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव सवाल भी होगा, जिसके लिए 30 मिनट मिलेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed