Sarkari Naukri 2025: इन सरकारी विभागों में नौकरी की भरमार! छूट न जाए मौका, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri 2025: देशभर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बंपर ऑफर है। अलग-अलग सरकारी विभागों में कुल 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इनमें से कुछ भर्तियों की अंतिम तिथि नजदीक है, जबकि कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों जल्द से जल्द आवेदन करें।

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। देशभर में विभिन्न सरकारी विभागों ने 20,000 से अधिक पदों के भर्ती निकली है। बैंक ऑफ इंडिया, बिहार पुलिस होमगार्ड, SSC सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, ओडिशा मेडिकल ऑफिसर और ITBP कांस्टेबल सहित कई विभागों में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए नौकरी का शानदार मौका है। योग्य अभ्यर्थी इन सरकारी नौकरियों के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकरी जरूर चेक कर लें।

Sarkari Naukri 2025

Sarkari Naukri 2025

बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती

बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। आवेदन के लिए उम्मीदवार bankofindia.co.in या nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

End of Feed