Sainik School Recruitment 2024: सैनिक स्कूल में नौकरी पाने का मौका, 80 हजार सैलरी, ऐसे करें आवेदन

Sainik School Recruitment 2024: राजस्थान के सैनिक स्कूल झुंझुंनू में टीजीटी से लेकर मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट ssjhunjhunu.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri 2024, Sainik School Recruitment 2024: राजस्थान के सैनिक स्कूल झुंझुंनू में टीजीटी से लेकर मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट ssjhunjhunu.com पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं। 28 मई से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। उम्मीदवारों को इन टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट के Recruitment Section से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Sainik School Job Notification 2024: क्या है योग्यता

सैनिक स्कूल में पीजीटी पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं, जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं उसमें पीजी और तीन वर्षीय बीएड, एमएड भी होना चाहिए। आवेदकों के पास कंप्यूटर नॉलेज और अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर साइंस पीजीटी टीचर के लिए M Sc./BCA/MCA/BE/B Tech या इसके समकक्ष डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग और लेबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती होनी है।

End of Feed