RSMSSB: इस दिन होगी राजस्थान कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा, 35 केंद्रों पर 9 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

RSMSSB Junior Technical Assistant Recruitment Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 18 मई (रविवार) को संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जयपुर में परीक्षा के लिए 35 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 9 हजार 69 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

RSMSSB Junior Technical Assistant Recruitment Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 18 मई (रविवार) को संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जयपुर में परीक्षा के लिए 35 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 9 हजार 69 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 16 मई से 18 मई तक किया जाएगा।

RSMSSB Junior Technical Assistant Recruitment Exam Date 2025

RSMSSB Junior Technical Assistant Recruitment Exam Date 2025

आपको बता दें कि नियंत्रण कक्ष 16 मई से 17 मई तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 18 मई को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 13 उप समन्वयक एवं 7 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है।

End of Feed