RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) की तरफ से एक बहुत ही अच्छी भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस भर्ती के तहत Apprentice के कुल मिलाकर 1154 पदों पर भर्तियां ली जाएंगी। इसमें आपको सभी जानकारी बताई गई है, इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे विस्तार से बताई गई है।
रेलवे में वैकेंसी
रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
RRC Apprentice Recruitment: ऐसे करें आवेदन
- आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट rrcecr.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको For Online Apply का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अगले पेज पर आईटीआई प्रमाण पत्र जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करें।
- इसके बाद हस्ताक्षर आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
योग्यता और आयु सीमा
रेलवे की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 24 वर्ष पूरी नहीं की होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। रेलवे अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट बेस पर किया जाएगा।
