RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में टेक्नीशियन के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 28 जून से शुरू होंगे आवेदन

RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन के 06 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।

RRB Technician Recruitment 2025

RRB Technician Recruitment 2025

RRB Technician Recruitment 2025: कुल कितने पदों पर भर्ती

रेलवे में इस भर्ती के तहत कुल 6180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 6000 पद एवं टेक्नीशियन ग्रेड II के लिए 180 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी काफी समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed