RRB NTPC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह अब ग्रैजुएट कैटेगरी के लिए 20 अक्टूबर और यूजी कैटेगरी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2024
RRB NTPC Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के कुल 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, यूजी लेवल के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के 3445 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
How to apply for RRB NTPC Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RRB NTPC Online Form: कितना देना होगा शुल्क
आरआरबी एनटीपीसी एप्लीकेशन के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
