RRB NTPC City Intimation Slip 2025, Sarkari Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC City Intimation Slip 2025
RRB NTPC Admit Card 2025: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक किया जाएगा। बीते सालों के के आधार पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होनी चाहिए। आरआरबी ने फिलहाल इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। बोर्ड द्वारा एनटीपीसी एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download RRB NTPC City Intimation Slip 2025
- सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सिटी इंटीमेशन स्लिप की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2025 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
