RRB ALP Notification 2024: बड़ी खुशखबरी, RRB ALP के भरे जाएंगे 18,799 पद, ऐसे किया जाएगा आवेदकों का चुनाव

RRB ALP Notification 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों को भरने के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसी से जुड़ी बड़ी खबर आई है। पहले जहां 5,696 पदों को भरा जाना था वहीं अब इनकी संख्या दो से ढाई गुना ज्यादा बढ़ा दी गई है।

RRB ALP Notification 2024: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों को भरने के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसी से जुड़ी खबर आई है। RRB Assistant Loco Pilot Notification 2024 के अनुसार, पहले जहां 5,696 पदों को भरा जाना था, वहीं अब इनकी संख्या दो से ढाई गुना ज्यादा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

RRB ALP Notification 2024

RRB ALP के भरे जाएंगे 18,799 पद

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों की संख्या 5,696 से बढ़ाकर 18,799 कर दी है। यह बदलाव कई क्षेत्रीय रेलवे की बढ़ती मांग के चलते किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले इन पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपनी तैयारी बढ़ा देनी चाहिए, क्योंकि उनके चयन की संभावना काफी बढ़ गई है।

End of Feed