RPSC RAS 2024: अभ्यर्थी भ्रमित न हो, नियमानुसार ही जारी किया गया है आरएएस भर्ती 2024 का विज्ञापन

RPSC RAS 2024: राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा जारी आरएएस भर्ती-2024 का विज्ञापन नियमानुसार ही जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 हेतु 2 सितंबर 2024 को जारी विज्ञापन में संबंधित सेवा नियम 1999 के अनुसार आयु गणना का आधार दिनांक 1 जनवरी 2025 रखा गया है।

RPSC RAS 2024: राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा जारी आरएएस भर्ती-2024 का विज्ञापन नियमानुसार ही जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 हेतु 2 सितंबर 2024 को जारी विज्ञापन में संबंधित सेवा नियम 1999 के अनुसार आयु गणना का आधार दिनांक 1 जनवरी 2025 रखा गया है। इसी कारण कार्मिक विभाग द्वारा 23 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना कि जो व्यक्ति 31 दिसंबर 2020 को आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा के भीतर समझा जायेगा। का प्रावधान इस भर्ती में निष्प्रभावी होने के कारण इसका उल्लेख विज्ञापन में नहीं किया गया है।

RPSC RAS Exam 2024

RPSC RAS Exam 2024

उक्त समाचार में संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 एवं वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 के विज्ञापनों का उल्लेख भी किया गया है। वास्तविक तथ्य यह है कि इन विज्ञापनों में आयु गणना का आधार संबंधित सेवा नियम 2015 के अनुसार दिनांक 1 जुलाई 2024 को रखा गया था। इस कारण अधिसूचना दिनांक 23 सितंबर 2022 के प्रावधान अनुसार इनमें आयु संबंधी छूट दी गई थी।

End of Feed