RPSC Professor and coach recruitment: 23 जून से प्राध्यापक एवं कोच भर्ती परीक्षा, 3 लाख 22 हजार 880 अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC Professor and coach recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा 23 जून से 04 जुलाई 2025 तक प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन किया जाएगा। उक्त अवधि में विभिन्न पारियों में विभिन्न विषयों से संबंधित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जयपुर स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3 लाख 22 हजार 880 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

RPSC Professor and coach recruitment

RPSC Professor and coach recruitment

अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 21 जून, 2025 से 04 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 21 जून एवं 22 जून 2025 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 23 जून से 04 जुलाई तक प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उप समन्वयकों एवं उड़नदस्तों की भी नियुक्ति की गई है।

End of Feed