RPSC Professor and Coach Exam Schedule: प्राध्यापक और कोच भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी, जानें किस दिन होगा एग्जाम

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025 Exam Schedule released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

RPSC Professor and Coach Recruitment 2025 Exam Schedule released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि 23 जून से 4 जुलाई तक उक्त परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के सुगम आयोजन हेतु विभिन्न विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में 5 विषय सम्मिलित किए गए हैं। इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2025 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप ए के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-

RPSC Professor and Coach Recruitment exam

RPSC Professor and Coach Recruitment exam

  • हिंदी - 23 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • ज्योग्राफी - 24 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • इंग्लिश - 24 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
  • संस्कृत - 25 जून - प्रातः 9 से 12 बजे तक
  • गणित - 25 जून - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक

End of Feed