RPSC PRO Exam 2024 Date: इस दिन होगी राजस्थान पीआरओ भर्ती परीक्षा, 75 केन्द्रों पर 19 हजार 318 अभ्यर्थी होंगे शामिल

RPSC PRO Exam 2024 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा दिनांक 17 मई, 2025 (शनिवार) को जनसम्पर्क अधिकारी परीक्षा-2024 (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक किया जाएगा। जयपुर में परीक्षा के लिए 75 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 19 हजार 318 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

RPSC PRO Exam 2024

RPSC PRO Exam 2024

अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर शहर-पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 15 मई, 2025 से 17 मई 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 15 मई एवं 16 मई 2025 तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 17 मई को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 29 उप समन्वयक एवं 15 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है।

End of Feed