RPSC Assistant Professor Vacancy: कॉलेज प्रोफेसर के 1913 पदों के लिए कब होगा एग्जाम, चयनित अभ्यर्थियों को इतनी मिलेगी सैलरी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 23, 2023, 06:51 AM IST

RPSC Assistant Professor Vacancy Notification, RPSC Lecturer Vacancy: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स से कुल 48 विषयों में आवेदन मांगे गए हैं।

RPSC Assistant Professor Vacancy Notification, RPSC Lecturer Vacancy, Sarkari Naukri 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट्स से कुल 48 विषयों में आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 26 जून से 25 जुलाई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।

RPSC Assistant Professor Exam Date

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एग्जाम अक्टूबर, 2023 में प्रस्तावित है। इस भर्ती में 21 से 40 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। वहीं राजस्थान के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, आर्थिक रूप के कमजोर पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। इसी तरह सामान्य वर्ग की महिला को पांच साल की छूट मिलेगी। राजस्थान के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, आर्थिक रूप के कमजोर महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

End of Feed