Rajasthan VDO Recruitment 2025: ग्राम विकास अधिकारी पदों के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

Rajasthan VDO Recruitment 2025 Application Extended: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 25 जुलाई 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan VDO Recruitment 2025 Application Extended: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कि आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 25 जुलाई 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

RSSB VDO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

RSSB VDO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

Rajasthan VDO Vacancy 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के कुल 160 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी बोर्डकी वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed