Sarkari Naukri: चिकित्सक शिक्षक के 1476 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rajasthan Sarkari Naukri: जस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से चिकित्सक शिक्षकों के 1476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 है। अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेज सहित चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में 25 अक्टूबर 2024 को सायं 5 बजे तक जमा करवा सकेंगे।

Rajasthan Sarkari Naukri, Medical Teacher Vacancy: राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से चिकित्सक शिक्षकों के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम अपडेट है। चिकित्सक शिक्षकों के अलग-अलग 1476 पदों पर आई इस वैकेंसी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट भी सामने आ गई है। चिकित्सक शिक्षक के 1476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 है। अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेज सहित चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में 25 अक्टूबर 2024 को सायं 5 बजे तक जमा करवा सकेंगे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अभी तक इस पद पर आवेदन नहीं कर सके होंगे, वो आज रात तक आवदेन कर सकते हैं।

Rajasthan Sarkari Naukri, Medical Teacher Vacancy

Rajasthan Sarkari Naukri, Medical Teacher Vacancy

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी ने चिकित्सक शिक्षकों के 1476 पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें विभिन्न विभागों के लिए प्रोफेसर के 246 पद, एसोसियेट प्रोफेसर के 565 पद एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 665 पद शामिल हैं। राजस्थान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।

End of Feed