Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से नई वैकेंसी जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 98 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
राजस्थान पुलिस SI भर्ती
राजस्थान में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
RPSC SI Telecom के लिए ऐसे करें आवेदन
- राजस्थान पुलिस की वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Rajasthan Police Sub Inspector (SI Telecom) Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RPSC SI Telecom Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?
राजस्थान पुलिस एसआई टेलिकॉम (RPSC SI Telecom Vacancy 2024) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ बीएससी पास किया हो। इसके अलावा टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई या बीटेक की डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। इस पद पर सेलेक्ट होने पर पे लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 34,500 होगी। इसके अलावा कई भत्तों का लाभ मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
