Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9617 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डीटेल्स

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर आज यानी 28 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 18 मई से 20 मई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 9617 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), प्रोफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed