Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, इस डेट तक करें अप्लाई

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Application Extended: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर 25 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Application Extended: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर 25 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी।

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

Rajasthan Police Constable Recruitment 2025

Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 9617 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी लेवल 2025 भी पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

End of Feed