Rajasthan HC Civil Judge Result 2024: राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan High Court Civil Judge Result 2024: राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा। प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

Rajasthan High Court Civil Judge Result 2024: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो Rajasthan HC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 222 पदों पर भर्तियां होनी है।

Rajasthan HC Civil Judge

राजस्थान हाईकोर्ट सिविल जज रिजल्ट 2024

राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT का आयोजन 23 जून 2024 को हुआ था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed