Railway Technician Recruitment 2024: रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन

Railway Technician Recruitment 2024, RRB Technician Notification 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 से जुड़ी डीटेल्स यहां चेक कर सकते हैं।

Railway Technician Recruitment 2024, RRB Technician Notification 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलय (ALP) के बाद अब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस (RRB Technician Short Notice 2024) जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 का डीटेल नोटिफिकेशन फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी मार्च और अप्रैल में आवेदन कर सकेंगे।

Railway Technician Recruitment 2024

Railway Technician Recruitment 2024

Railway Technician Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेलवे में टेक्नीशियन के 9000 पदों पर भर्ती (RRB Technician Vacancy 2024) की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीबीटी अक्टूबर से दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। जबकि, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट फरवरी 2025 में जारी होगी।

End of Feed