Railway Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगिरी के 1036 पदों पर कल यानी 16 फरवरी को आवेदन की आखिरी (Railway Recruitment 2025) तारीख है। यहां पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 फरवरी थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 16 फरवरी कर दिया (RRB Recruitment 2025) गया था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in, indianrailways.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आपक पदों का विवरण व क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Recruitment 2025: रेलवे में 1036 पदों पर कल आवेदन की आखिरी तारीख
RRB Ministerial & Isolated Recruitment 2025 किस पद पर कितनी वैकेंसी
- स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी टीचर) - 187 पद
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी टीचर) - 338 पद
- वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एग्रोनॉमिक्स और ट्रेनिंग) - 3 पद
- मुख्य विधि सहायक - 54 पद
- सरकारी वकील - 20 पद
- शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई - 18 पद
- वैज्ञानिक सहायक/प्रशिक्षण - 2 पद
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर - 130 पद
- सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर - 3 पद
- एम्पलॉई एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर - 59 पद
- लाइब्रेरियन - 10 पद
- म्यूजिक टीचर - 3 पद
- प्राथमिक रेलवे शिक्षक - 188 पद
- लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड 2 - 12 पद
RRB Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगिरी के पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन जान सकते हैं।
पीजीटी
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट
- बीएड पास
टीजीटी
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
- बीएड/डीईएलईडी
- TET परीक्षा का सर्टिफिकेट
लाइब्रेरी असिस्टेंट
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- साइंस स्ट्रीम में एक साल का अनुभव
लैब असिस्टेंट
- 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों के साथ पास
- लैब टेक्नोलॉजी सर्टिफिकेट
रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगिरी के अन्य पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन की जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
RRB Ministerial & Isolated Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Ministerial & Isolates Categories Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
RRB Recruitment 2025: कैसे होगा चयन
रेलवे मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगिरी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी शिक्षण कौशल परीक्षण के लिए पात्र होंगे। इसके बाद अनुवार परीक्षण (अगर उस पद पर मांगा है तो) होगा। फिर दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
