Railway Recruitment 2024, Southern Railway Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट iroams.com या sr.indianrailways.gov.in पर 28 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
Railway Recruitment 2024
SR Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 2860 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
Railway Apprentice Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
How to apply for Railway Apprentice Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iroams.com पर जाएं।
- फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन करें।
- फिर एप्लीकेशन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
Railway Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे अप्रेंटिसशिप के लिए 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
