Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास कर रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1149 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन एंड एसी मैकेनिक, फॉर्जर एंड हीट ट्रीटर, इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन समेत तमाम पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Vacancy 2025) की जाएगी। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2025 है।
Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे ने अप्रेंटिस के 1149 पदों पर निकाली वैकेंसी
Railway Apprentice Qualification, Age Limit: अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन
पूर्व मध्य रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
Railway Apprentice Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
भारतीय रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन 10वीं और आईटीआई परीक्षा के अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। यहां दोनों अंकों का समान महत्व होगा।
