PSSSB Recruitment 2024: पंजाब में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

PSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने सेवादार और चौकीदार पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

PSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने सेवादार और चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 26 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

PSSSB Recruitment 2024

PSSSB Recruitment 2024

PSSSB Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 172 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सेवादार के 150 और चौकीदार के 22 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 16 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलााव अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed