PSPCL Recruitment 2024: पंजाब बिजली विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 47000 रुपये, यहां तुरंत करें अप्लाई

PSPCL Assistant Engineer Recruitment 2024: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पंजाब के बिजली विभाग पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।

PSPCL Assistant Engineer Recruitment 2024: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां जारी हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 40 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- pspcl.in पर जाना होगा।

Punjab Government Job 2024

पंजाब में सरकारी नौकरी

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 8 अगस्त 2024 तक का ही समय दिया गया है। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 12 अगस्त 2024 है। इसमें जो आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed