Odisha Police Driver Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ओडिशा पुलिस ने ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Odisha Police Recruitment 2024
Odisha Police Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में ड्राइवर के कुल 405 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 216 पद, एससी के लिए 51 पद और एसटी के लिए 138 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for Odisha Police Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Odisha Police Bharti 2024: इस बात का रखें ध्यान
ओडिशा पुलिस ड्राइवर भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
