Naval Shipyard Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास कर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Naval Shipyard Recruitment 2025) खबर है। नेवल शिप यार्ड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 210 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Naval Shipyard Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 है। आवेदन के लिए 24 अक्टूबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। यहां आप आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Naval Shipyard Recruitment 2025: नेवल शिप यार्ड में 210 पदों पर निकली वैकेंसी
Naval Shipyard Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवा (एक साल की ट्रेनिंग) - 168
- नेवल शिप रिपेयर यार्ड गोवा (एक साल की ट्रेनिंग) - 30
- नेवल शिप रिपेयर यार्ड कारवा (2 साल की ट्रेनिंग) - 12
Naval Shipyard Qualification: कवालिफिकेशन
नेवल शिप यार्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 साल अनिवार्य है।
Naval Shipyard Age Limit: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
नेवल शिप यार्ड के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां उम्मीदवारों से 1000 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। इसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Naval Shipyard Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर Naval Ship Yard Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
इसके अलावा अभ्यर्थी ऑफलाइन भी अपना आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
