MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती (MPPSC Assistant Professor Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1930 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (MPPSC Assistant Professor Bharti) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (MPPSC Assistant Professor Vacancy) सकते हैं। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2025 है। यहां आप मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा यूजीसी/सीएसआईआर नेट/एसएलटीई/एसईटी एग्जाम क्वालीफाई होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
MPPSC Assistant Professor Vacancy: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एज लिमिट
एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भूगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MPPSC Assistant Professor Recruitment: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General Category)/अन्य राज्य - 500 रुपये
- एससी (SC)/एसटी (ST), ओबीसी (OBC), पीएच (Pफ) - 250 रुपये
अभ्यर्थी यहां डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
MPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: कब होगी परीक्षा
जारी शेड्यूल के मुताबिक मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 23 मई को जारी कर दिया जाएगा। यहां भर्ती के लिए परीक्षा 1 जून से होगी।
