MPESB Excise Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी सिपाही (एक्साइज कांस्टेबल) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 1 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 6 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
MPESB Constable Recruitment 2025
MPESB Excise Constable Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 72 पद, ईडब्ल्यएस वर्ग के लिए 26 पद, ओबीसी के लिए 75 पद, एससी के लिए 36 पद और एसटी के लिए 44 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन 5 जुलाई को किया जाएगा।MPESB Excise Constable Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
आबकारी सिपाही पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।How to apply for MPESB Excise Constable Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
