MP Anganwadi Vacancy 2025 Apply online at chayan.mponline.gov.in: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश ने आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर 4 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू की गई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश में कुल 19504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के2027 और आंगनवाड़ी सहायिका के 17477 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
RSMSSB Patwari Recruitment 2025
एमपी आंगनवाड़ी और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्याता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for MP Anganwadi Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
MP Anganwadi Recruitment 2025: कितना देना होगा शुल्क
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
