नौकरी चुनते समय भारतीयों के लिए सबसे जरूरी है ये चीज, सर्वे में लोगों ने बताई दिल की बात

  • Edited by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 22, 2023, 08:39 PM IST

भारतीयों के लिए कोई भी नौकरी चुनते समय सबसे ज्यादा महत्व उनके सैलरी के पहलू का होता है। हाल ही में एक सर्वे सामने आया है जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों ने अपने लिए आदर्श नौकरी की स्थिति के बारे में बात करते हुए अपनी पसंद को जाहिर किया है।

नई दिल्ली: अपने लिए नौकरी का चयन करते समय लोगों के लिए सबसे अहम कारक वेतन होता है। एक सर्वे में शामिल प्रतिभागियों में से 60 प्रतिशत ने यह बात कही है। इसके अलावा कंपनी के प्रबंधन में भरोसा भी इस लिहाज से एक महत्वपूर्ण मापदंड बन गया है। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई इंडिया ने ‘भारत की आवाज: भविष्य में लोग कैसे रहेंगे, किस तरह काम और खरीदारी करेंगे’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।

India Job Survey 2023

भारत में नौकरी पर जॉब सर्वे

यह सर्वे 1,500 से ज्यादा लोगों पर किया गया है, जिसमें करीब 70 फीसदी ने कहा कि वे कम से कम तीन दिन ऑफिस आकर काम करना चाहते हैं। सीबीआरई ने कहा, 'कई आयुवर्ग के 60 प्रतिशत से ज्यादा भावी कर्मियों (कार्यालय और हाइब्रिड दोनों तरह से काम करने वाले) ने कहा कि नौकरी का चयन करते समय वेतन सबसे अहम कारक बना हुआ है।

End of Feed