KVS Teachers Recruitment: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। अब भर्ती प्रक्रिया तीन चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में संपन्न होगी। पहले चयन प्रक्रिया केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता था लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। देश-विदेश में संचालित 1253 केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब तीन चरणों में होगी। शिक्षा मंत्रालय से इस त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया की मंजूरी मिलने के बाद, KVS मुख्यालय ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
KVS Recruitment 2025
इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध मे केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त्त आयुक्त शैक्षणिक डॅा. पी देव कुमार ने 20 मार्च को आयुक्त निधि पाण्डे को पत्र लिखा। इस भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक उपयुक्त एजेंसी टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा जो परीक्षा से लेकर अंतिम चयन तक निगरानी करेगी।
3 साल पहले बदला था पैर्टन
इससे पहले KVS ने दिसंबर 2022 में शिक्षक, उप प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य की भर्ती प्रक्रिया में भी परिवर्तन किए थे। पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को लागू किया गया था, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक डिजिटल और आसान हो गई। इसके अलावा, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किया गया था। जहां पहले परिक्षा मे सिर्फ एक प्रश्नपत्र होता था, वहीं 2022 में इसे बढ़ाकर दो प्रश्नपत्र कर दिए गए, जिससे उम्मीदवारों की ज्ञान और योग्यता का व्यापक आकलन किया जा सके। यह बदलाव KVS भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए किया गया था।
