KGMU Various Post Recruitment 2024: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का शानदार मौका है। केजीएमयू की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 332 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- kgmu.org पर जाना होगा।
KGMU में बंपर वैकेंसी
KGMU की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए स्टेप्स से पूरी कर सकते हैं।
KGMU Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- kgmu.org पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर KGMU Non Teaching Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Registration Online के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
KGMU Non Teaching Various Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
केजीएमयू में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 2360 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 1416 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
केजीएमयू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 332 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ओटी असिस्टेंट के लिए 65, टेक्नीशियन (डायलिसिस) के लिए 36, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर के लिए 23, रिसेप्शनिस्ट के लिए 23, फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए 38 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
