Jharkhand Home Guard Vacancy 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। झारखंड होम गार्ड विभाग ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में होम गार्ड के कुल 1614 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें रूरल होम गार्ड के 1276 पद और अर्बन होम गार्ड के 338 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jhpolice.gov.in पर 15 जून से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन कि आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई है।
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025
Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
झारखंड रूरल होम गार्ड पदोंं के लिए कक्षा 7वीं परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अर्बन होमा गार्ड के लिए अभ्यर्थी । साथ ही पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 162 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 19 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में आवेदन कर सकते हैं।
How to apply for Jharkhand Home Guard Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Jharkhand Home Guard Bharti 2025: ऐसे होगा चयन
झारखंड होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन, तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी अभ्यर्थियों के लिए) के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
