ITBP Recruitment 2024, Sarkari Naukri: आईटीबीपी में नौकरी की सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ITBP Recruitment 2024) खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस (ITBP Head Constable Vacancy) जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटेरिनेरी और कांस्टेबल एनिमल ट्रांसपोर्ट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ITBP Constable Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 12 अगस्त को लिंक एक्टिव कर (ITBP Vacancy) दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2024 है। यहां देखें आईटीबीपी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस।
ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली वैकेंसी
ITBP Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- Constable Animal Transport - 115
- Head Constable Dresser - 09
- Constable Kennelman - 04
ITBP Head Constable Vacancy: आईटीबीपी कांस्टेबल के लिए क्वालिफिकेशन
आईटीबीपी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।ITBP Head Constable Recruitment: आयु सीमा
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।ITBP Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ITBP Dresser Veterinary & Constable Animal Transport Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
