ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। आईटीबीपी में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 128 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
ITBP में नौकरी पाने का मौका
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ITBP Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदव करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अब Apply Here के ऑप्शन पर जाएं।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स फीड करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
ITBP Constable and Head Constable Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है।
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद पर नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 10 सितंबर 2024 के आधार पर की जाती है। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
