IRDAI Assistant Manager Vacancy 2024: इस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 40000 से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024, Sarkari Naukri: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती (IRDAI Assistant Manager Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IRDAI Assistant Manager Recruitment) खबर है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने खुली प्रतियोगिता के तहत सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IRDAI Assistant Manager Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट irdai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर ( (IRDAI Assistant Manager Bharti) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2024 है। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024, Sarkari Naukri

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024: आईआरडीएआई ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी

IRDAI Assistant Manager Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

आईआरडीएआई के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जनरल के 24, लॉ के 5 एक्चुरियल के 5, फाइनेंस के 5 इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 5 और रिसर्च के 5 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IRDAI Assistant Manager Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर अभ्यर्थियों को विशेष छूट दी जाएगी।

IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024 Apply Online

  • ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IRDAI Assistant Manager Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • अपना आवेदन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

IRDAI Assistant Manager Bharti: आवेदन शुल्क

IRDAI के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है।

End of Feed