IOCL Junior Operator Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन ऑयल नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट समेत तमाम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IOCL Junior Operator Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOCL Junior Operator Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी है। यहां आप आईओसीएल जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IOCL Junior Operator Recruitment 2025: इंडियन ऑयल में इन पदों पर निकली वैकेंसी
IOCL Junior Operator Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- जूनियर ऑपरेटर - 215
- जूनियर अटेंडेंट - 23
- जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड 3 - 08
IOCL Junior Operator Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आईओसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट), इलेक्ट्रिशियन/मैकेनिस्ट/फिटर/मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम आदि होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अधिकतम आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
IOCL Junior Operator Selection Process: कैसे होगा चयन
आईओसीएल के जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस और इंग्लिश भाषा से सवाल पूछे जाएंगे।
