India Post Payment Bank Vacancy IPPB GDS Executive Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन IPPB की वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर करना है।नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक की 348 वैकेंसी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com या आईबीपीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। नीचे जानें इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य अभ्यर्थी कैसे आवेदन कर सकते हैं।
India Post Payment Bank Vacancy
आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
- उम्मीदवारों को इसके लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके लगाएं।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।
कब से शुरू हुए आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 09-10-2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29-10-2025
- आवेदन विवरण संपादित करने की अंतिम तिथि 29-10-2025
- आवेदन की प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 13-11-2025
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अवधि 09-10-2025 से 29-10-2025 तक
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना आवश्यक है। किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर आवेदन ज्यादा हुए, ऐसी स्थिति में परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क और सैलरी
आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और आवास सुविधा आदि भी दी जाएंगी।
