India Post GDS Result 2025 3rd Merit List: भारतीय डाक ने ग्रामिक डाक सेवक 2025 की ऑनलाइन भर्ती के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी (India Post GDS Result 2025 Released) कर दी है। इस मेरिट सूची को indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी India Post GDS Result 2025 Pdf चेक व डाउनलोड कर सकते हैंं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट
जिन उम्मीदवारों ने ग्रामिक डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर तीसरी मेरिट सूची देख सकते हैं।
भारतीय डाक के सभी 23 सर्किलों के लिए तीसरी मेरिट सूची उपलब्ध है: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल।
अब आगे क्या करना होगा
इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेरिट सूची में उनके नाम के सामने उल्लिखित डिवीजनल हेड के माध्यम से अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा, इसके लिए अंतिम तिथि 3 जून, 2025 है।
India Post GDS Result 2025 Download कैसे करें?
इंडिया पोस्ट जीडीएस तीसरी मेरिट सूची 2025 ऐसे देखें?
- indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- GDS Online Engagement Schedule-I,January-2025 Shortlisted Candidates के सामने + button पर क्लिक करें।
- अपना सर्कल चुनें, ऐसे करने से सर्किल की सूची खुल जाएगी।
- India Post GDS Result 2025 Download करें।
भारतीय डाक ने कहा कि उन्हें सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति व उसके दो दो सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
