IIT Placements 2023: IIT संस्थानों के प्लेसमेंट में 30% की गिरावट, कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी नहीं मिल रही नौकरी

IIT Placements 2023, IIT Placements News: इस बार इंडियन इंस्टिट्यू ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थानों में प्लेसमेंट में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की जा रही है। वहीं आईआईटी के करीबी सूत्रों की मानें तो इस बार कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी अब तक प्लेसमेंट नहीं मिल पाया है।

IIT Placements 2023, IIT Placements News: आईआईटी के छात्र जॉब प्लेसमेंट को लेकर काफी (IIT College Placements ) चिंतित हैं। इंडियन इंस्टिट्यू ऑफ टेक्नोलॉजी के संस्थानों में प्लेसमेंट प्रक्रिया की शुरुआत हुए करीब एक हफ्ता निकल चुका है। लेकिन यहां छात्रों के माथे पर चिंता की लकीर देखने को मिल (IIT Placements News) रही है। बता दें इस बार पिछली बार की तुलना में करीब 15 से 30 प्रतिशत प्लेसमेंट में कमी देखने को मिली है। पिछले आंकड़ो पर नजर डालें तो ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआईटी संस्थानों के छात्रों को प्लेसमेंट नही मिल पा रहा है। इस बात की जानकारी आईआईटी प्लेसमेंट सेल के एक सूत्र ने दी।

IIT Placemnts 2023, IIT Placements News

IIT Placements 2023: IIT संस्थानों के प्लेसमेंट में 30% की गिरावट

IIT Placements News: कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी नहीं मिल रहा प्लेसमेंट

आईआईटी के सूत्रों की मानें तो इस बार कंप्यूटर साइंस के छात्रों को भी अब तक प्लेसमेंट नहीं मिल पाया है। बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होते ही प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों को तीन से चार दिनों के भीतर प्लेसमेंट मिल जाता था। यही कारण था कि हर साल इन्हीं संस्थानों से देशभर के लिए प्लेसमेंट का मानक तय होता था। छात्र इन संस्थानों में प्रवेश के लिए सालभर पहले से तैयारी शुरू कर देते थे।

IIT Placements 2023: प्लेसमेंट ना मिलने के क्या हैं कारण

प्लेसमेंट ना मिल पाने के पीछे कई कारण हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेक स्लोडाउन के कारण कंपनियां कम हायरिंग कर रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां प्लेसमेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं। आईआईटी स्टूडेंट्स का कहना है कि पिछले साल जहां कंपनियां 8 से 10 बच्चों को नौकरियां दे रही थी, वहीं इस बार इस संख्या को घटाकर 1 से 2 कर दिया गया है। इतना ही नहीं कुछ कंपनियां कैम्पस में आ रही हैं लेकिन हायरिंग नहीं कर रही हैं। ओल्ड आईआई छात्रों की मानें तो इस बार प्लेसमेंट में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

IIT College Placements: प्री प्लेसमेंट के ऑफर्स में गिरावट

इस बार प्री प्लेसमेंट की संख्या में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्लेसमेंट सेल का कहना है कि वो लगातार ज्यादा से ज्यादा कंपनियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं ताकि छात्रों को प्लेसमेंट मिल सके।

IIT Kharagpur Placements: आईआईटी खड़गपुर में भी प्लेसमेंट में कमी

आईआईटी खड़गपुर डेवलपमेंट सेंटर के अध्यक्ष राजीव मैती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस बार संस्थान को सात दिनों में कुल 1181 कंपनियों के ऑफर मिले हैं। जबकि बीते वर्ष चार से पांच दिनों में 1300 से अधिक कंपनियों के ऑफर मिले थे। मैती ने कहा कि वो लगातार कंपनियों को आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुछ कंपनियां पहले प्लेसमेंट ऑफर के लिए आने के लिए तैयार नहीं, लेकिन अब विचार कर रही हैं।

IIT Placements: आईआईटी बीएचयू का हाल

आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट सूत्रों की मानें तो यहां शुक्रवार तक महज 860 कंपनियों के ऑफर मिले थे। वहीं पिछले साल यानी 2022 में चार से पांच दिनों में कुल 1000 कंपनियों के ऑफर मिल चुके थे।

End of Feed