IIM Lucknow Placements 2025: आईआईएम में हुआ गजब का प्लेसमेंट, सबसे ज्यादा मिली 75 लाख की सैलरी

IIM Lucknow Placement 2025 News: केंद्र सरकार के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ के छात्रों को इस वर्ष 75 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज (सीटीसी) ऑफर हुआ है। छात्रों को यह ऑफर स्वदेश में ही काम करने के लिए दिया जा रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय पैकेज (सीटीसी) 65 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया।

IIM Lucknow Placement 2025 News: केंद्र सरकार के चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ के छात्रों को इस वर्ष 75 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का उच्चतम पैकेज (सीटीसी) ऑफर हुआ है। छात्रों को यह ऑफर स्वदेश में ही काम करने के लिए दिया जा रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय पैकेज (सीटीसी) 65 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया। औसत वेतन की बात करें तो यह 32.3 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

IIM Lucknow Placements 2025

आईआईएम लखनऊ प्लेसमेंट 2025

प्लेसमेंट के मौजूदा बैच में वित्त, आईटी, परामर्श और बिक्री एवं विपणन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से नए स्नातक और अनुभवी पेशेवर दोनों शामिल थे। प्लेसमेंट हासिल करने वाले कई छात्र आईआईएम लखनऊ में दाखिला लेने से पहले भारत के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ चुके हैं। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (BITS) और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के पूर्व छात्र शामिल हैं।

End of Feed