IGI Aviation Recruitment 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IGI Aviation Recruitment 2025) खबर है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर्स के 1446 पदों पर भर्ती (IGI Aviation Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड स्टाफ के 1017 व लोडर्स के 429 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 10 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है। यहां आप आईजीआई के ग्राउंड स्टाफ व लोडर्स के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IGI Aviation Recruitment 2025: आईजीआई एविएशन ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के 1446 पदों पर निकली वैकेंसी
IGI Aviation Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज के ग्राउंड स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही लोडर के पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
IGI Aviation Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले igiaviationdelhi.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IGI Aviation Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
IGI Airport Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां आपको 350 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि लोडर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है।
IGI Airport Ground Staff Recruitment: चयन प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईजीआई के ग्राउंड स्टाफ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यहां अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों का जवाब देना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पर एक नजर डालें।
