IDBI Bank Medical Officer Vacancy 2024: मेडिकल विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IDBI Vacancy 2024) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आईडीबीआई के तमाम ब्रांचों में मेडिकल ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IDBI Bank Medical Officer Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। यहां आप आईडीबीआई के मेडिकल ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।
IDBI Medical Officer Vacancy 2024: आईडीबीआई बैंक ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकाली वैकेंसी
IDBI Bank Medical Officer Qualification: आईडीबीआई मेडिकल ऑफिसर क्वालिफिकेशन
आईडीबीआई मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सर्टिफाइड होना चाहिए। साथ ही एमबीबीएस/एमडी की डिग्री अनिवार्य है। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।IDBI Medical Officer Recruitment 2024 Apply Online
- idbibank.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IDBI Medical Officer Recruitment Form 2024 डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन करें।
