IBPS RRB Notification 2025, IBPS Clerk, PO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Notification 2025) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) क्लर्क और पीओ के 13217 पदों पर भर्ती (IBPS RRB Notification 2025 Sarkari Result) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिस स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2, आईटी ऑफिसर स्केल 2, सीए ऑफिसर स्केल 2 समेत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है। वहीं परीक्षा नवंबर में संभावित है। यहां आप आईबीपीएस आरआरबी के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IBPS RRB Notification 2025: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के 13000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS RRB Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
| आवेदन की शुरुआत | 01 सितंबर 2025 |
| आवदेन की आखिरी तारीख | 21 सितंबर 2025 |
| आवेदन फॉर्म में करेक्शन | 21 सितंबर 2025 |
| एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट की आखिरी तारीख | 06 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 21 सितंबर 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | नवंबर 2025 |
| मेंस परीक्षा | दिसंबर 2025/फरवरी 2025 |
IBPS Clerk, PO Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| पद | वैकेंसी |
| ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) | 7972 |
| ऑफिस स्केल-1 | 3857 |
| ऑफिसर स्केल-2 | 845 |
| आईटी ऑफिसर स्केल-2 | 87 |
| सीए ऑफिसर स्केल-2 | 69 |
| लॉ ऑफिसर स्केल-2 | 48 |
| ट्रेजरी मैनेजर स्केल-2 | 16 |
| मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-2 | 15 |
| एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल - 2 | 50 |
| ऑफिसर स्केल-3 | 199 |
IBPS RRB Qualification: क्वालिफिकेशन
आईबीपीएस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अधिकतर पदों पर आवदेन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही दो साल का अनुभव भी अनिवार्य है। इसके अलावा सीए ऑफिसर स्केल-2 के लिए आईसीएआई से सीए का 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं लॉ ऑफिसर स्केल-2 के लिए एलएलबी प्लस 2 साल का लॉ के क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है।
IBPS RRB Age Limit: आयु सीमा
आईबीपीएस क्लर्क के इन पदों पर अलग अलग आयु सीमा निर्धारित किया गया है। यहां आप पदानुसार एज लिमिट जान सकते हैं।
| ऑफिस असिस्टेंट | 18 वर्ष से 28 साल |
| ऑफिसर स्केल-1 | 18 वर्ष से 30 साल |
| ऑफिसर स्केल - 2 | 21 वर्ष से 32 साल |
| ऑफिसर स्केल-3 | 21 वर्ष से 40 साल |
IBPS RRB Application Form 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Apply Online For Recruitment Of Office Assistants Under CRP-RRB लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IBPS RRB Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
- प्रीलिम्स
- मेंस
- इंटरव्यू
आईबीपीएस आरआरबी वैकेंसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
