IBPS Recruitment 2023: आईबीपीएस ने क्लर्क के 6030 पदों पर निकाली भर्ती, यहां तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 09:13 PM IST

IBPS Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने क्लर्क के 6 हजार 30 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बैंक के क्लर्क की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती (IBPS Recruitment 2023) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 6 हजार 30 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर (IBPS Clerk Notification 2023) सकते हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है, जो बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं। यहां आवेदन के लिए 1 जुलाई 2023 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 21 जुलाई 2023 तक यहां अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

IBPS Clerk Recruitment 2023

IBPS Clerk Recruitment 2023: आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्ती

IBPS Clerk Recruitment 2023: किस पद पर कितनी भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आईबीएस ने क्लर्क के 6 हजार 38 पदों पर वैकेंसी निकाली है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IBPS Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष योग्यता चाहिए होगा। इसके अलावा कंप्यूटर का भी नॉलेज होना चाहिए। साथ ही यदि किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन करेंगे तो उस राज्य की भाषा आनी चाहिए।

IBPS Clerk Recruitment 2023: आयु सीमा

आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

बता दें आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं ओबीसी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में कि लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा जाएगा।

End of Feed