IBPS PO Notification 2024: आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए 1 अगस्त से करें अप्लाई, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

IBPS PO Notification 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवदेन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

IBPS PO Notification 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 1 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवदेन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

IBPS PO Notification 2024

IBPS PO Notification 2024

IBPS PO Prelim Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल हों सकेंगे। बता दें कि पीओ मेन्स परीक्षा 30 नवंबर को होगी।

End of Feed