How To Become TC In Railway: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के बीच आज भी रेलवे में टीटीई की नौकरी सबसे लोकप्रिय जॉब में से एक है। बता दें टीटीई का फुल फॉर्म ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर होता है, जो ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का टिकट चेक करने के साथ उन्हें सीट उपलब्ध (How To Become TTE) करवाता है। तथा अन्य समस्याओं का निपटारा करता है। वहीं यदि कोई यात्री बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो नियमानुसार टीटीई को फाइन देना पड़ता है।
How To Become TC In Railway: कैसे बनें रेलवे में टीटीई या टीसी
ऐसे में ट्रेन में सफर करते वक्त हर किसी के मन में सवाल होता है कि, आखिर रेलवे में टीटीई की नौकरी कैसे मिलती है। बता दें टीटीई के पद पर पहुंचने के लिए टीसी से होकर गुजरना होता है। टिकट चेकर के रूप में 5 से 10 साल के अनुभव के बाद टीटीई का पद दिया जाता है। भारतीय रेलवे समय समय पर टीसी की रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। हालांकि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व शारीरिक पात्रता निर्धारित की जाती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको विस्तार से बताएंगे कि, आप रेलवे में टीसी कैसे बन सकते हैं। इससे पहले आप यहां टीसी और टीटीई के बीच अंतर जान सकते हैं।
